महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चित्राकंन प्रतियोगिता सम्पन्न

Oct 01 2024

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर सोसायटी के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चित्रांकन प्रतियोगिता दीनदयाल सिटी मॉल स्थित सिटी फ़ूड कोर्ट पर अयोजित की गई। आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 1 अक्टूबर को ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन प्रात: 10 बजे आयोजित किया गया। इसमें तीन आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया। आयोजन में मुख्य अतिथि डॉ शिखा क_ल उपस्थित थी निर्णायक मंडल में  प्रियंका तोमर एवम् पूजा राजावत नेहा शर्मा उपस्थित थी।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आज
बुधवार 2 अक्टूबर को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इसमें 4 साल से 12 साल तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। भाग लेने वाले बच्चों के लिए किसी भी महापुरुष पर तैयार होकर आना है। भाग लेने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट एवं विजेता एवं उप विजेता बच्चों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। निर्णयको द्वारा दिया गया निर्णय सर्वमान्य होगा। 
आयोजन समिति के डॉक्टर मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल, मनोज कूचिया, अशोक जैन ने सभी अभीभवकॉ से अपने बच्चों को प्रतियोगिता में भागीदारी बनाकर बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को उभारने में सहयोग प्रदान करें एवम भागीदार बनाये।