दो महीने फरार दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा
Oct 01 2024
ग्वालियर। दो महीने से फरार दुष्कर्म का आरोपी वापस घर लौटा वैसे ही पकड़ा गया। पुलिस ने जब उसकी घेराबंदी की तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया। कुछ दूरी तक पुलिस को अपने पीछे भी दौड़ाया, लेकिन इस बार वह पुलिस से भाग नहीं पाया।
गोला का मंदिर पुलिस को यह सफलता मंगलवार सुबह मिली है। पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी तो है ही, साथ ही विश्वविद्यालय थाना में उसके खिलाफ एक अमानत में खयानत का मामला भी दर्ज है। उस मामले में भी पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।
गोला का मंदिर स्थित पुरुषोतम विहार निवासी एक 28 वर्षीय पीडि़ता जो मूल रूप से छिंदवाड़ा की रहने वाली है। उसने दो महीने पहले गोला का मंदिर थाना पहुंचकर शिकायत की थी कि लगभग तीन साल पहले उसकी फेसबुक पर सचिन राजपूत से दोस्ती हुई थी। सचिन ने बताया था कि वह ग्वालियर की शिव कॉलोनी में रहता है। कुछ ही दिन में उनकी दोस्ती गहरी होती चली गई।
सचिन से दोस्ती के बाद महिला की अपने पति से अनबन शुरू हो गई। महिला अलग रहने लगी। इस मौके का सचिन ने फायदा उठाया और उसे शादी का झांसा देकर लिवइन रिलेशन में रहने लगा। इस दौरान सचिन ने महिला का कई बार शारीरिक शोषण किया और पति से तलाक भी करा दिया। तलाक के बाद जब भी महिला सचिन से शादी के लिए कहती तो वह टाल देता और कुछ दिन बाद उसने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद पीडि़त महिला गोला का मंदिर थाना पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
दुष्कर्म के आरोपी को पकडऩे के लिए पिछले दो महीने में पुलिस ने दिल्ली, यूपी और एमपी के कई शहरों में दबिश दी, लेकिन लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। हर बार पुलिस को पहुंचने से पहले वह ठिकाना बदल देता था। अचानक ही वह मंगलवार को अपने घर मां-पिता से मिलने के लिए आया हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी सचिन और उस पर आरोप लगाने वाली महिला दोनों पर महिला के पति ने विश्वविद्यालय थाना में अमानत में खयानत का मामला दर्ज कराया है। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने आरोपी के पकड़े जाने की सूचना विश्वविद्यालय थाना पुलिस को भी दे दी है। अब विश्वविद्यालय थाना पुलिस भी उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









