विद्यार्थियों ने पुस्तकालय की डिजिटल सेवाओं की बारीकियां समझीं
Oct 01 2024
ग्वालियर। डिजिटल पुस्तकालय की बारीकियां सीखने के उद्देश्य से बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी के पुस्तकालय विज्ञान विभाग के 40 विद्यार्थियों ने महाराज बाड़ा स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी (केन्द्रीय पुस्तकालय) का भ्रमण किया। इन विद्यार्थियों ने केन्द्रीय पुस्तकालयों में उपलब्ध डिजिटल सेवाओं और पुस्तकों से जुड़ी जानकारी विस्तारपूर्वक समझी।
केन्द्रीय पुस्तकालय के प्रबंधक विवेक कुमार सोनी ने डिजिटल सेवाओं सहित पुस्तकालय में किताबें रखने की बारीकियाँ बुदेलखण्ड विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को समझाई। पुस्तकालय का जीवन में क्या महत्व है और उसे कैसे उपयोगी बनाया जा सकता है, इस सब के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई।
इस अवसर पर क्षेत्रीय ग्रंथपाल ाकेश कुमार शर्मा, ग्रंथपाल श्रीमती पूजा साहू एवं पुस्तकालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









