महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान चलाया

Oct 01 2024

ग्वालियर। अग्रवाल नवयुवक संघ लश्कर द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में 1 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे अग्रसेन पार्क दौलतगंज के बाहर स्वच्छता अभियान चला कर सडक़ की धूल मिट्टी को हटाया। 
स्वच्छता अभियान में प्रवीण अग्रवाल अध्यक्ष चैंबर ऑफ कॉमर्स, संजय सिंघल पार्षद वार्ड 43, अध्यक्ष सुनील गर्गू, महामंत्री मनोज सरावगी, कोषाध्यक्ष पवन गर्ग, मनोज गोयल, गोकुल बंसल, राजकुमार बिंदल, मनोज अग्रवाल, श्याम बंसल, योगेश अग्रवाल, रविंद्र चौबे, नंदकिशोर अग्रवाल के साथ उपस्थित व्यक्तियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।