सात दिवसीय सेवा सप्ताह अनमोल खुशियां 2 अक्टूब से

Oct 01 2024

ग्वालियर। लायंस इंटरनेशनल जिला 3233 ई 1 द्वारा सात दिवसीय 2 से 8 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह 2024 अनमोल खुशियां कार्यक्रम मनाया जाएगा। यह सप्ताह लायंस इंटरनेशनल की 24 संस्थाएं मिलकर कर रही है। यह जानकारी पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए लायंस की रेखा पाठक, डॉ प्रमोद पहाडिय़ा, मीनाक्षी गोयल व अनुपम तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से दी।
सेवा सप्ताह गांधी जयंती 2 अक्टूबर के दिन से 8 अक्टूबर तक आयोजित हो, जिसके अंतर्गत बुधवार 2 अक्टूबर को गांधी की प्रतिमा तक विश्व शांति रैली, सफाई दूध का सम्मान, नगर में सर्वश्रेष्ठ सफाई वाले स्थान के पार्षद का सम्मान आदि होगा। जिसमें मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार उपस्थिति रहेगी। 3 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिको का सार्वजनिक सम्मान। 4 अक्टूबर को आरकेबीएस विद्यालय में 11 से 13 वर्ष के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी। 5 अक्टूबर को कैंसर की जीवन रक्षक दवाइयां का मरीज को नि:शुल्क वितरण हेतु शिविर का आयोजन होगा। इसके साथ ही 6 अक्टूबर को डायबिटीज जांच शिविर का आयोजन होगा जिसमें डायबिटीज मापक यंत्र नि:शुल्क अथवा अनुदान पर वितरण किए जाएंगे। 7 अक्टूबर को फूलबाग चौराहे पर ट्रैफिक सिपाहियों का सम्मान किया जाएगा। जिसमें बच्चे ट्रैफिक से संबंधित पोस्टर हाथ में लेकर लोगों को यातायात के प्रति जागरुक करते नजर आएंगे इसमें ट्रैफिक डीएसपी अजीत सिंह चौहान सहित अन्य पुलिस अधिकारियों उपस्थित रहेंगे। 8 तारीख को वृद्ध आश्रम में प्रभुजनों का सम्मान एवम भोजन वितरण किया जाएगा। एवं कैंसर हॉस्पिटल चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन कराया जाएगा
इस अवसर पर सुनील अरोड़ा, जीएल भोजवानी, राका पाठक, प्रमोद पहाडिय़ा,अलोपी बंसल, मीनाक्षी गोयल, रानी अग्रवाल, अनुपम तिवारी, एसके पचनंदा, श्रेयांश जैन, अजय चोपड़ा, एस के जैन के साथ ग्वालियर की विभिन्न लाइंस क्लब के रीजनलचेयरपर्सन उपस्थित रहे।