रंगबिरंगी रोशनी से जमगाया किला गुरुद्वारा

Oct 01 2024

ग्वालियर। ग्वालियर के ऐतिहासिक दुर्ग पर दाताबंदी छोड़ दिवस मनाया जा रहा है। जिसमें शिरकत करने अमृतसर के स्वर्णमंदिर से लेकर देशभर से सिख संगत किला स्थित गुरुद्वारा पहुंच चुकी है।
इस मौके पर हरगोविंद सिंह की स्मृति में बने दाताबंदी छोड़ गुरुद्वारे को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया है। रात्रि में गुरुद्वारा रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है। दाताबंदी छोड़ कार्यक्रम में अखंड पाठ के साथ उत्सव की शुरुआत हुई। कीर्तन दरबार लगा जिसमें देशभर के रागी जत्थों ने अपनी हाजिरी लगाई। आज 2 अक्टूबर को दाताबंदी छोड़ दिवस के मुख्य कार्यक्रम होगें।