डबरा की बहु मंडल राष्ट्रीय महाअधिवेशन में श्रेष्ठ शाखा अवार्ड से सम्मनित

Sep 30 2024

ग्वालियर। आचार्यश्री पुलक सागर गुरूदेव ससंघ के पावन सानिध्य में अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच एवं राष्ट्रीय जैन महिला जाग्रति मंच  का 27वां ऋषभ देव महा अधिवेशन उदयपुर स्थित केसरिया (ऋषभदेव) में सम्पन्न हुआ। जिसमे डबरा का नाम राष्ट्रीय बहु मंडल को अधिवेशन में मौजूद 1500 उपस्थित मेंबरों के समक्ष घोषणा हुई।
पुलक मंच के मीडिया प्रभारी सचिन जैन ने बताया कि राष्ट्रीय बहु मंडल शाखा डबरा को समाज सेवा, मानव सेवा और उत्क्रष्ट कार्यो के लिए देश भर की शाखाओ में बहु मंडल शाखा की अध्यक्ष निधि चौधरी, सचिव सपना जैन और कोषाध्यक्ष रेखा जैन को सर्वश्रेष्ठ शाखा अवार्ड पुरस्कार आचार्य पुलक सागर के द्वारा राष्ट्रीय महिला पदाधिकारियों ने देकर सम्मानित किया गया। डबरा जैन समाज और समस्त पुलक शाखाओं ने बधाई दे कर गौरान्वित किया!