वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए मीडिया सकारात्मक भूमिका निभा रहा है:पत्रकार सुरेश शर्मा
Sep 30 2024
ग्वालियर। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मुख्यालय शांतिवन के आनंद सरोवर परिसर में राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन के दूसरे दिन देशभर से आए पत्रकार ने मीडिया वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए एक पथ प्रदर्शक विषय पर आयोजित कांफ्रेंस में बड़ी संख्या में शामिल हुए। मीडिया विंग द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का मूल विषय स्वस्थ एवं सुखी समाज के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण- मीडिया की भूमिका था।
इस मौके पर दैनिक आचरण ग्वालियर के स्थानीय संपादक सुरेश शर्मा ने कांफ्रेंस में कहा कि आज पूरी दुनिया के कई देश युद्ध के संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में भारतीय मीडिया ने सकारात्मक योगदान देते हुए वातावरण में बदलाव लाने का काम किया। भारतीय मीडिया दुनियां में सबसे विश्वशनीय मीडिया है। अध्यात्म और योग से वर्तमान परिवेश में भी बदलाव लाया जा सकता है। दुनिया में वैश्विक शांति और सदभाव में मीडिया अहम भूमिका निभा रहा है। मेरा मानना है कि ब्रह्मकुमारीज भी विश्व में शांति और सदभाव बड़ाने और समाज सेवा करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
इस मौके पर वलसाड़ की जोनल संयोजिका बीके रंजन बहन ने सभी को राजयोग मेडिटेशन से शांति की गहन अनुभूति कराई। स्वागत भाषण ग्वालियर के बीके प्रहलाद ने दिया। संचालन भोपाल की डॉ. बीके रीना बहन ने किया। गुजरात दीसा के बीके शशिकांत ने आभार माना। राष्ट्रीय संयोजक बीके शांतनु ने सभी अतिथियों का शाल पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
कार्यक्रम में ग्वालियर से वरिष्ठ पत्रकार गुरशरण सिंह अहलूवालिया, प्रदीप तोमर, शैलेंद्र शर्मा, रामकृष्ण कटारे, ममता बघेल, हेमंत शर्मा, रवि यादव, रंजना शर्मा, प्रीति कटारे, संजय शर्मा और सीमा शर्मा समेत देश भर के हर राज्य के पत्रकार शामिल हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









