इंटास फाउंडेशन अपना घर द्वारा ओरल कैंसर विषय पर प्रशिक्षण दिया

Sep 30 2024

ग्वालियर। इंटास फाउंडेशन अपना घर द्वारा मरीज के मानसिक शारीरिक एवं कौशल विकास हेतु कई तरह की सहभागिता गतिविधियां करता है। इसी तारतम्य में अपना घर गीता कॉलोनी दाल बाजार में एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्वालियर के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक पाठक ने कैंसर पीडि़तों का परीक्षण किया एवं ओरल कैंसर प्रीवेंशन विषय पर संबोधित किया।
डॉ. विवेक पाठक ने बताया कि 2020 में कैंसर के 14 लाख नए मरीज मिले थे। 2025 तक यहां आंकड़ा पंद्रह लाख सत्तर हजार तक पहुंचने की संभावना है। वही 2040 तक यह अनुमान 20 लाख से अधिक कैंसर मामलों तक पहुंच सकता है। भारत में बढ़ते कैंसर के मामले चिंता का विषय है बढ़ती उम्र जीवन शैली में बदलाव पर्यावरण प्रदूषण और तंबाकू की सेवन जैसे कई कारक इस प्रकृति में योगदान करते हैं। शुरुआती पहचान और जीवन शैली में बदलाव इस बढ़ते स्वास्थ्य संकट को प्रतिबंधित करने में मदद कर सकते हैं।
शिविर में इंटास फाउंडेशन की ओर से प्रोजेक्ट एसोसिएट नील सारस्वत, एच पेप कंसलटेंट शुभम तोमर एवं प्रोजेक्ट काउंसलर स्वाति जैन सहित अनेक कैंसर रोगी एवं उनके अटेंडर उपस्थित थे।