गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन ने स्टॉक मार्केट एवं ट्रेडिंग पर कार्यशाला का आयोजन किया

Sep 30 2024

ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा स्टॉक मार्केट और ट्रेडिंग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रेनर के रूप में सागर परिहार  उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को वित्तीय ज्ञान और निवेश के तरीकों से अवगत कराना था। सागर परिहार ने युवाओं को स्टॉक मार्केट की बुनियादी बातें, व्यापारिक रणनीतियाँ और सही निवेश के टिप्स दिए। कार्यशाला में युवाओं ने स्टॉक मार्केट एवं ट्रेडिंग से जुड़े अपने सवाल पूछे। 
कार्यक्रम के माध्यम से गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन ने युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। कार्यशाला संयोजन गौरव सोनी एवं आस्था शर्मा ने तथा आभार आकाश बरूआ ने व्यक्त किया। इस अवसर पर आर्यन साहू, विकास राठौड़, अभय सिंह, सिकरवार, आदित्य रावत, खुशी मित्तल, स्नेहा सोनी ,आयुष धाकड़ कृष्णा पाराशर सहित संस्था के सभी सदस्य मौजूद रहे।