मप्र शतरंज संघ के चुनाव संपन्न, ग्वालियर के संजय क_ल उपाध्यक्ष निर्वाचित

Sep 30 2024

ग्वालियर। मध्यप्रदेश शतरंज संघ संस्था की विशेष साधारण सभा होटल निसर्ग एमपी नगर भोपाल में सम्पन्न हुई जिसमें आगामी अवधि (2024-2027) के लिए मध्यप्रदेश शतरंज संघ की कार्यकारणी का निविरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, एडवोकेट ने नवीन कार्यकारणी की घोषणा की।
संस्था के विधान के अनुसार कुल 21 सदस्यों की कार्यकारणी गठित हुई इस अवसर पर मध्यप्रदेश शतरंज संघ के संरक्षक पूर्व संभागायुक्त शिव नारायण रूपाला भी उपस्थित थे। जिसमें अध्यक्ष सुनील बंसल, सचिव कपिल सक्सेना भोपाल तो कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सिसोदिया सीहोर से चयनित किए गए तो वही 6 उपाध्यक्ष राजेश बहादुर जबलपुर, सुनील कोठारी नरसिंहपुर, कमल वर्मा इदौर, धर्मेंद्र शर्मा सागर, राजा सिंह परिहार छतरपुर एवं संजय कठ्ठल ग्वालियर से चुने गए। 4 संयुक्त सचिव मनीष जोशी रतलाम, विपिन लुनावत जबलपुर, नीरज सिंह कुशवाह उज्जैन एवं मयंक मावर मंदसौर से चुने गए।
8 कार्यकारणी सदस्यों में वर्षा बाजपई कटनी, सुनील सोनी इंदौर, राजकुमार वर्मा रीवा, सुरज झाम धार, घनश्याम रघुवंशी गुना, रम्मू सिंह सतना, शैलेष जैन ग्वालियर एवं नगन श्रीवास्तव शहडोल से है।