दिल की बीमारी हो रही घातक, दम तोड़ रहे 30 प्रतिशत लोग, युवा हो रहे हृदय रोग के शिकार
Sep 29 2024
ग्वालियर। बिगड़ी हुई लाइफ स्टाइल व अनियंत्रित खान एवं धूम्रपान जैसे कारणों की वजह से देश दुनिया के साथ ही ग्वालियर जिले में हृदय रोग संबंधी मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। पहले यह बीमार उम्र दराज लोगों में नजर आती थी लेकिन अब युवा वर्ग हृदय संबंधी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। जेएएच के हृदय रोग विभाग के डॉक्टर्स ने बताया कि बदलती हुई जीवन शैली और मानसिक तनाव की वजह से रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। जयायोग्य अस्पताल में प्रतिदिन 80 से 90 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। चिंता की बात यह है, कि इन मरीजों में 25 से 30 प्रतिशत मरीज युवा है जिनकी उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच है।
जबकि साल भर में 30 प्रतिशत मौतें दिल की बीमारी से हो रही है। यह आंकड़े तो केवल जयारोग्य अस्पताल के हैं। अगर निजी अस्पतालों को जोड़ लिया जाए तो मौत का प्रतिशत 40 से 45 प्रतिशत के आसपास बढ़ जाता है। बीमारी से बचने के लिए हर दिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम करना बहुत जरूरी है। बचाव के लिए नियमित जांच बेहद जरूरी है, बताया कि लोग इसे लेकर बेपरवाह रहते है। रोग के प्रमुख कारण धूम्रपान,मदिरापान, अत्यधिक वसा, शरीर में ज्यादा चर्बी,अत्यधिक चिंता, मधुमेह है। यही कारण है कि 30 प्रतिशत मौत दिल की बीमारी हार्ट अटैक से हर साल जिले में हो रही है।
हृदय रोग विशेषज्ञ एसोसिएट प्रोफेसर जीआरएमसी डॉ. गौरव कवि भार्गव का कहना है कि बदलती लाइफ स्टाइल जंक फूड का सेवन और शारीरिक श्रम से मुंह मोड़ लेना इसके प्रमुख कारण के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं। इसके अलावा शराब और धूम्रपान करने वाले भी इन बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं। हृदय संबंधी बीमारियों से बचने के लिए हेल्दी लाइफ़स्टाइल अपनाएं, मदिरापान,धूम्रपान के सेवन से बचें एवं तनाव से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









