पितृपक्ष में गौसेवा से प्रसन्न हो कर पूर्वज देते है आर्शीवाद:अध्यक्ष

Sep 29 2024

ग्वालियर। पितृपक्ष में की गई गौसेवा एवं मानव सेवा से पूर्वजों को शांति प्राप्त होती है इसी भावना से बजरंग भक्त मंडल के सदस्यों द्वारा निरंतर गौसेवा की जा रही है। इसी क्रम में इस सप्ताह सदस्यों एवं दान दाताओं के सहयोग से जनकताल स्थित गौशाला में 1500 किलो हरे चारे की सेवा की गई। जिसमे 250 किलो 25 सितंबर को,650 किलो 28 सितंबर को एवं रविवार 29 सितंबर को 700 किलो हरे चारे की सेवा सदस्यों के सहयोग से कुल लगभग 1500 किलो हरे चारे की सेवा की गई।
मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि ये सेवा अमावस्या तक प्रतिदिन जारी रहेगी एवं अमावस्या को सुबह गौसेवा एवं शाम को 1000 विस्तर अस्पताल में प्रति माह की जाने वाली नर सेवा नारायण सेवा अंतर्गत भोजन वितरण (पूड़ी सब्जी,बूंदी) की सेवा की जाएगी।
आज की गौसेवा में मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल, कोषाध्यक्ष राम किशोर मंगल, सहसचिव नमन अवस्थी, कार्यकारिणी सदस्य विशाल अग्रवाल, पुनेश पाल, दीपक बघेल, संजीव गुप्ता, विशाल शर्मा, अनुज गोयल, संतोष शिवहरे, विजय बंसल,गोपाल मिश्रा आदि सदस्य उपस्थित थे।