वर्तमान समय चारों तरफ डर, दुख, भय का माहौल है जो हर मानव में अशांति का कारण

Sep 29 2024

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की भगिनी संस्था राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाऊंडेशन के तहत शिपिंग एविएशन एवं टूरिज्म प्रभाग के द्वारा माधवगंज स्थित प्रभु उपहार भवन केंद्र पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप ब्रह्माकुमारीज केंद्र की आदर्श दीदी, बीके ज्योति, दिनेश यादव, राजेन्द्र, अनिल ठाकुर आदि उपस्थित थे। 
कार्यक्रम के शुभारंभ में ब्रह्माकुमारी आदर्श दीदी ने कार्यक्रम का लक्ष्य एवं उद्देश्य बताते हुए उपस्थित सभी भाई बहनों को ज्ञान से भरपूर किया और जीवन में दिव्य गुणों को धारण करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में बीके ज्योति बहन ने विश्व बंधुत्व विषय को स्पष्ट करते हुए कहा कि वर्तमान समय चारों तरफ डर, दुख, भय का माहौल है। जो हर मानव में अशांति का कारण है, इसलिए अब हम सभी को एक जुट होकर विश्व को नवयुग बनाने हेतु कार्य करना होगा। दिनेश यादव ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि मैं पहले बहुत तनाव में रहता था। जब ब्रह्माकुमारी से ज्ञान प्राप्त किया, तब से मेरा जीवन तनाव मुक्त हो गया। मेरा जीवन खुशहाल हो गया। मुझे 10 वर्ष हो चुके हैं संस्थान के सानिध्य में, मेरी शुभकामनाएं हैं हर व्यक्ति सच्चे ज्ञान को प्राप्त कर अपने जीवन को खुशहाल बनाएं। 
कार्यक्रम में अनिल ठाकुर, राजेन्द्र एवं अन्य अतिथियों ने अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि अपने जीवन को क्रोध मुक्त, तनाव मुक्त बनाएं तभी हम जीवन का सच्चा आनंद ले सकते हैं। अंत में कलाकारों द्वारा विश्व बंधुत्व विषय पर नृत्य नाटक के द्वारा बताया गया हम सब एक हैं, एक परमात्मा की संतान है। हमें लड़ाई झगड़ा करके अपने जीवन को व्यर्थ नहीं गंवाना है। कार्यक्रम का संचालन बीके आदर्श दीदी के द्वारा किया गया। तथा अंत मे सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।