निर्भया छात्र समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया

Sep 29 2024

ग्वालियर। भगत सिंह जयंती के अवसर पर उन्हे श्रद्धांजलि देते हुए महिलाओं बच्चियों पर बढ़ रहे हिंसक अपराधों व शिक्षा समस्याओं के खिलाफ निर्भया छात्र समिति (केआरजी महाविद्यालय) द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें  नृत्य, गीत, कविताएं व नाटक का मंचन किया गया तथा विचार प्रदर्शनी भी लगायी गयी। 
कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं व आम जनता को संबोधित करते हुए निर्भया समिति इंचार्ज श्वेता ने कहा कि आज महिलाओं बच्चियों पर बढ़ रहे अपराधों का कारण शराब-नशा, पोर्नसाइट्स, गंदे गाने, गंदी फिल्में आदि हैं जिन पर सख्ती रोक लगाये जाने की जरूरत है, तथा शिक्षा सस्ती व सर्वसुलभ हो ताकि हर व्यक्ति बेहतर इंसान बन सके। कार्यक्रम का संचालन निर्भया समिति सदस्या प्रीति शाक्य ने किया। 
कार्यक्रम में मोहिनी, कृष्णा, मुस्कान, अनुष्का, पिंकी, अंजू तथा 150 की संख्या में छात्राएं शामिल रहीं।