सायबर सेल ने गुम हुए 60 लाख कीमत के 301 मोबाइल खोजकर लौटाए
Sep 28 2024
ग्वालियर। एसपी राकेश कुमार सगर को प्रतिदिन मोबाइल गुम होने संबंधी आवेदन प्राप्त हो रहे है। जिस पर से एसपी द्वारा एएसपी षियाज़ के.एम. को उक्त मोबाइलों को सायबर सेल ग्वालियर की टीम से ट्रेस कराकर उनकी शीघ्र बरामदगी कराने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एएसपी आयुष गुप्ता एवं डीएसपी अपराध नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अपराध अजय सिंह पंवार एवं प्रभारी सायबर सेल श्रीमती रजनी सिंह रघुवंशी द्वारा मोबाइल गुम होने संबंधी प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करने हेतु सायबर सेल की टीम को लगाया गया। सायबर सेल टीम द्वारा उक्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विभिन्न कम्पनियों के 301 मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया।
सायबर सेल की टीम ने माह अगस्त 2024 में लगभग 60 लाख 20 हजार रूपये कीमत के 301 मोबाइल बरामद कर उक्त मोबाइलों को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों व सायबर सेल की टीम द्वारा मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया।
उक्त सभी मोबाइलों को मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों एवं ग्वालियर चम्बल अंचल सहित दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, केरल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से ट्रेस किया जाकर बरामद किये गये थे। मोबाइल वापस मिलने पर सभी मोबाइल धारकों के चेहरे पर पुन: मुस्कान लौट आई। सभी मोबाइल मालिकों द्वारा मोबाइलों के वापस मिलने पर पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सायबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा की है ।
आमजन से अपील
यदि किसी व्यक्ति को लावारिस हालत में मोबाइल फोन मिलता है तो उसका उपयोग न कर उसे सिटी सेंटर स्थित एसपी कार्यालय की सायबर सेल में जमा करायें, लावारिस हालत में मिले मोबाइल फोन का किसी भी व्यक्ति द्वारा उपयोग करना कानूनन गलत है इसलिये ऐसे मोबाइल फोनों को तत्काल सायबर सेल में जमा करायें। मोबाइल फोन जमा कराकर इमानदारी का परिचय देने वाले व्यक्ति को एसपी द्वारा सम्मानित किया जायेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









