स्व. ठाकुर कुंवर सिंह पंवार स्मृति एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

Sep 28 2024

ग्वालियर। स्व. ठाकुर कुंवर सिंह पंवार स्मृति एवं सम्मान समारोह प्रेम नगर द्वारिका पुरी स्थित पुष्प वाटिका विद्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्षता साहित्यकार शैवाल सत्यार्थी, विशिष्ट अतिथि साहित्यकार जगदीश तोमर, मुख्य अतिथि कवि व साहित्यकार अनंगपाल सिंह भदौरिया अनंग रहे। विशेष अतिथि राकेश अचल, डॉ केशव पांडेय, पुष्पा सिसौदिया,  डॉ सुरेश सम्राट रहे।     
 इस अवसर पर सुश्री रूपाली ठाकुर पत्रकार, बाबूलाल शर्मा कवि, राम लखन शर्मा कवि, बृजेश चंद्र श्रीवास्तव व डॉ मधुलिका सिंह को गीतकार के रूप में  सम्मानित किया गया। सभी को  पुष्पहार, शॉल, श्रीफल, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पत्र का वाचन राजेश अवस्थी लावा, महेंद्र मुक्त, सीमा सिंह, एवं रामचरण चिराड़ रुचिर आदि ने किया।
डॉ. केशव पांडेय ने कहा पुष्पा सिसोदिया द्वारा अपने पिता स्व. ठाकुर कुंवर सिंह पंवार के नाम पर यह सम्मान एवं साहित्यिक आयोजन पुण्य स्मरण आओ हम याद करें बहुत ही सराहनीय एवं प्रेरणादायी है।
राकेश अचल ने कहा यह कार्यक्रम शहर के लिए मील का पत्थर है, बेटी है तो कल है की भावना को सार्थक किया है। स्व .ठाकुर कुंवर सिंह पंवार  क्रांतिकारी एवं बहुत ही स्वाभिमानी पत्रकार थे। उनके द्वारा हथौड़े की चोट नामक  समाचार  पत्र  प्रकाशित  किया गया। जो बहुत ही चर्चित रहा।
कार्यक्रम में प्रकाश मिश्र, डॉ भगवान स्वरूप, डॉ कृष्ण मुरारी शर्मा,  मदन मोहन दानिश, डॉ सुधीर चतुर्वेदी, सुबोध चतुर्वेदी, निर्मला गर्ग, रवींद्र झारखरिया, राम चरण,  कौशलेंद्र सिंह घुरैया, डॉ किंकर पाल सिंह जादौन,  राजेश अवस्थी सहित अनेक साहित्यकार, पत्रकार एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।