आईजी सक्सेना ने पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा
Sep 28 2024
ग्वालियर। आईजी अरविन्द कुमार सक्सेना ने पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के प्रारंभ में आईजी को पुलिस गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद आईजी ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और रिकॉर्ड देखा। वहां अध्ययनरत छात्रों से चर्चा भी की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाइब्रेरी में अध्ययन के लिए रखी पुस्तकों का भी अवलोकन किया और पुलिस लाइन के रोजनामचा शाखा, रीडर शाखा एवं स्टोर का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल सामग्री पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश रक्षित निरीक्षक को दिए। आईजी ने पुलिस लाइन में उपलध बल की स्थित की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में उपलध शासकीय वाहनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उचित रखरखाव के निर्देश दिये।
वार्षिक निरीक्षण के दौरान आईजी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण किया और सभी को पौधारोपण करने के लिये प्रेरित किया गया। तदुपरान्त उनके द्वारा पुलिस कर्मियों के लिये स्थापित पुलिस केंटीन का भी निरीक्षण किया गया और वहां कार्यरत पुलिस कर्मियों को इनाम देने की घोषणा की। निरीक्षण के दौरान एएसपी निरंजन शर्मा मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









