उद्भव उत्सव में 6 देशों के एक हजार कलाकार भाग लेगें
Sep 28 2024
ग्वालियर। उद्भव उत्सव इस बार 15 अक्टूबर से आयोजित किया जाएगा, जिसमें एक बार फिर देश-विदेश की संस्कृतियों का संगम होगा। जहां 6 देशों के 1 हजार से अधिक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
उद्भव सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डेय, सचिव दीपक तोमर ने बताया कि संस्कृति विभाग एवं आईआईटीटीएम के सहयोग से शहर का 19वां इंटरनेशनल डांस फेस्टीवल उद्भव उत्सव का आयोजन 15 से 18 अटूबर तक किया जाएगा। उत्सव में मप्र सहित केरला, तमिलनाडू, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, छत्तीशगढ़, राजस्थान, पंजाब आदि प्रदेशों से आए कलाकार अपनी-अपनी संस्कृतियों की प्रस्तुतियों से वैश्विक एकता का संदेश देगें। 15 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे आकर्षक कार्निवाल से उत्सव का रंगारंग आगाज होगा, जिसमें सभी भारतीय एवं विदेशी दल मेडीकल कॉलेज के ऑडिटोरियम से अपनी प्रस्तुतियां देते हुये थीम रोड से गुजरकर जीवाजी क्लब पहुंचेंगे। जहां उदभव-उत्सव का शुभारभ होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









