इंटास फाउंडेशन के द्वारा कैंसर के मरीजों एवं हीमोफीलिया पेशेंट को दी जा रही है अनेक सुविधाएं

Sep 27 2024

ग्वालियर। इंटास फाउंडेशन के द्वारा अपना घर में कैंसर मरीजों एवं केयरटेकर को वातानुकूल कमरों की व्यवस्था सामुदायिक रसोई भोजन तथा अस्पताल लाने ले जाने की निशुल्क व्यवस्था की जा रही है। साथ ही हीमोफीलिया पेशेंट के लिए भी अनेक सुविधाएं उक्त संस्था द्वारा की जाती है जिसमें फैक्टर वितरण फिजियोथैरेपी की सेवा ऑर्थोपेडिक हेमेटोलॉजिस्ट डेंटिस्ट फिजियोथैरेपिस्ट एवं लैब टेस्ट एवं अन्य सेवा निशुल्क कराई जाती है। उक्त संस्था जनवरी 2023 से ग्वालियर में कार्य कर रही है।
यह जानकारी संस्था के प्रोजेक्ट एसोसिएट नील सारस्वत काउंसलर स्वाति जैन एवं हीमोफीलिया के काउंसलर शुभम तोमर ने एक पत्रकार वार्ता में दी उन्होंने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हमारी संस्था पूरे देश में 40 जिलों में काम कर रही है। वही मध्य प्रदेश में ग्वालियर भोपाल में अपनी सेवाएं दे रही है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी संस्था अपना घर के नाम से कैंसर के मरीजों एवं हीमोफीलिया के मरीजों को रहने खाने पीने अस्पताल आने-जाने डॉक्टर को ओपीडी में दिखाना दवाइयां दिलवाना इस संस्था का मुख्य उद्देश्य है।
संस्था हीमोफीलिया के मरीज के लिए समय-समय पर एक्टिविटीज का आयोजन करती है तथा हीमोफीलिया के पेशेंट को एडवांस में इंजेक्शन मुहैया कराती है उस इंजेक्शन की कीमत लगभग 10 से 15000 बताई जाती है।
इसी तारतम्य में 29 सितंबर रविवार को दाल बाजार गीता कॉलोनी स्थित अपना घर कैंपस में एक एक्टिविटीज का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ग्वालियर के दंत चिकित्सक डॉ विवेक पाठक उपस्थित कैंसर पेशेंट को ओरल कैंसर प्रीवेंशन विषय पर प्रशिक्षण देंगे, एवं 10 से 15 अक्टूबर के बीच ग्वालियर में ट्रैक्टर वितरण कैंप का आयोजन किया जाएगा। उक्त संस्था द्वारा अभी तक कैंसर के 800 मरीजों को लाभान्वित किया जा चुका है। वहीं हीमोफीलिया के ग्वालियर चंबल अंचल के लगभग 100 मरीजों को इंजेक्शन वितरित किया जा चुका है।