मप्र दूसरा राज्य है जिसने सदस्यता के एक करोड़ के आंकड़े को पार किया-मुकेश चतुर्वेदी

Sep 27 2024

ग्वालियर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने कहा है कि भाजपा द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान के प्रथम चरण में प्रदेश में 1 करोड़ 81 हजार 4५7 सदस्य बनें हैं। इनमें 95 लाख सदस्य ऑनलाइन बनें हैं। उन्होंने बताया कि बताया कि प्रदेश में पारदर्शी तरीके से ये सदस्य बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया है।
चतुर्वेदी ने यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि संगठन पर्व में कमजोरी को मजबूती में बदलने का अवसर बनाकर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में प्रत्येक कार्यकर्ता ने नया इतिहास रचा है। उन्होंने कताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर एक दिन में प्रदेश 64871 बूथें पर सबसे अधिक 15 लाख सदस्य बनाए गए। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के बाद मध्यप्रदेश दूसरा राज्य है जिसने सदस्यता के एक करोड़ के आंकड़े को पार किया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान हर वर्ग के लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कि कल 28 सितंबर को सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक होगी जिसमें जो क्षेत्र पीछे रहे हैं उन्हें भी अगले चरण में आगे लाने के लिए योजना बनाई जाएगी।