पांच दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया कांफ्रेंस में ग्वालियर से पत्रकार शामिल हुए

Sep 27 2024

ग्वालियर। महिलाओं द्वारा संचालित विश्व का सबसे बड़ा संगठन ब्रह्माकुमारी संस्थान राजस्थान स्थित माउंट आबू में पांच दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया कॉन्फ्रेंस 2024 में शामिल होने के लिए ग्वालियर जिले से विभिन्न संस्थाओं के पत्रकार एवं मीडिया कर्मी गए हुए हैं। यह राष्ट्रीय मीडिया कॉन्फ्रेंस 30 सितंबर तक होगी। इसमें भारत देश के विभिन्न राज्य जिले से मीडिया प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इस बार कॉन्फ्रेंस 2024 का मुख्य विषय स्वस्थ और सुखी समाज के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण रखा गया है। इसमें भारत देश के विभिन्न भाषा व धर्म संप्रदाय को मानने वाले पत्रकार वह भी हजारों की संख्या में एक छत के नीचे बैठकर आध्यात्मिकता के बारे में और अच्छे से समझेंगे । इसी उद्देश्य के साथ राजस्थान आबू रोड आनंद सरोवर दिव्य अनुभूति होल में पूरे 5 दिन तक कई सेशन आयोजित किए जाएंगे । सुबह 4:00 बजे से शुरू होकर शाम तक दैनिक जीवन में राजयोग ध्यान और स्वयं की खोज जैसे गहरे विषयों पर प्रमुख रूप से फोकस किया जाएगा ।गुरुवार को पहले दिन दैनिक जीवन में राजयोग ध्यान के बारे में परिचय देते हुए मीडिया की भूमिका राष्ट्रीय मीडिया कांफ्रेंस का विधिवत शुभारंभ हुआ। जिसमें ब्रह्मा कुमारी संस्थान के पदाधिकारियो ने और पत्रकार तथा मुख्य वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।