लायंस सेवा सप्ताह 2 अक्टूबर से

Sep 27 2024

ग्वालियर। लायंस इंटरनेशनल का सेवा सप्ताह 2 अक्टूबर से सभी क्लब के द्वारा मनाया जायेगा। उत्साह नामक इस सेवा सप्ताह की बैठक होटल राजभोग में सुनील शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 
बैठक में सभी क्लब के अध्यक्ष एवं सचिव ने अपने अपने क्लब द्वारा की जा रही सेवा कार्य की जानकारी दी। इस पूरे सेवा सप्ताह की रूपरेखा राजेश बनवारी और ज़ुबैर रहमान द्वारा तैयार की गयी। 
जिसमें मुख्य रूप से 2 अक्टूबर को विश्व शांति रैली, 3 अक्टूबर दिव्यांग सहायता, 4 अक्टूबर पीस पोस्टर कार्यक्रम, 5 अक्टूबर डायबिटीज जागरूकता, 6 अक्टूबर को ट्रेफिक अवेयरनेस, 7 अक्टूबर रिलीविंग द हंगर, 8 अक्टूबर को मेगा मेडिकल कैंप, 13 अक्टूबर शानदार अवॉर्ड नाइट आदि सभी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।
बैठक में विकास गंगवाल, नितीन मांगलिक, सुधीर बाजपेई के सहयोग से सम्पन्न होगा। जिसमें डॉ संदीपा मल्होत्रा, अजय सपरा, राज शिवहरे, पीआरओ ज्योति अग्रवाल, आशा बालोदी, सुमन मदान, डॉ एसपी लोहिया एवं समस्त क्लब के अध्यक्ष और सचिव उपस्थित रहे।