मिसहिल स्कूल में कैंसर अवेयरनेस का प्रोग्राम हुआ

Sep 27 2024

ग्वालियर। कैंसर अवेयरनेस के प्रोग्राम में कैंसर हॉस्पिटल के डॉक्टर अनिल शर्मा द्वारा बच्चों को सभी तरह की कैंसिल के प्रति समझाइए दी गई एवं बाजार के फास्ट फूड एवं कलरफुल वस्तुओं एवं पानी पुरी को खाने के लिए मना किया गया। जिसकी वजह से बच्चों में कैंसर की बीमारियां फैल रही हैं। इस अवसर पर सभी को अवेयरनेस कार्यक्रम के दौरान कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए पैमपलेट्स बांटे गए।
डॉक्टर अनिल शर्मा ने कहा की मोबाइल भी एक तरह की बीमारी है जो की चार तरह के कैंसर का कारण बनती है इसलिए सभी लोगों को मोबाइल से ज्यादा से ज्यादा दूरी बनाकर रखना चाहिए। जिससे कि आने वाली अपनी पूरी जिंदगी में डॉक्टर के पास न जाना पड़े। 
मीनाक्षी गोयल ने अपने संबोधन में कैंसर के लिए बातों पर प्रकाश डाला और बच्चों को समझाया कि अपने अंदर इतनी सामर्थ्य और ऊर्जा विकसित करें कि हम पान बीड़ी पुडिय़ा सिगरेट की तरफ ना देखें। 
कार्यक्रम में नलिनी श्रीवास्तव, कमल किशोर गुप्ता, अशोक शर्मा, विजय खंडेलवाल, मिसाइल स्कूल के प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल दीप्ति श्रीवास्तव सहित समस्त स्टाफ के साथ विशेष आमंत्रित कैंसर हॉस्पिटल के डॉक्टर अनिल शर्मा उपस्थित रहे।