कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का मूल पाठ शुरू

Sep 27 2024

ग्वालियर। गेड़े बाली सडक़ पर श्रीमती पुष्पा आनंद मिश्रा परिवार के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का मूल पाठ कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुआ। कथा के परीक्षित श्रीमद् भागवत कथा की पोती को लेकर के आगे चल रहे और माता बहने कलशो को लेकर पीछे चल रही थी। कलश यात्रा भोलेनाथ मंदिर से प्रारम्भ होकर कथा स्थल पहुंची जगह जगह भक्तों के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का और आचार्य जी का सम्मान भी किया गया। उसके बाद श्रीमद् भागवत कथा का मूल पाठ प्रारम्भ हुआ उसके बाद भागवताचार्य पं. घनश्याम शास्त्री महाराज ने बताया ये मूल पाठ मुख रूप से पितृपक्ष में किया जाता ये अपने पितरों को श्रबण कराया जाता है और पितरों को मुक्ति मिलती है।