ड्राइवर ने बीच सडक़ पर किया स्टंट, वीडियो वायरल

Sep 26 2024

ग्वालियर। सोशल मीडिया प्लेटफॉम पर सुर्खियां बटोरने के लिए इन दिनों बढ़ रहे रील के चलन में लोग इतने डूबे हुए हैं की उन्हें न तो खुद की जान की परवाह है और न ही किसी और की। ऐसे ही एक रीलबाज का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑटो चालक और ई रिक्शा बीच सडक़ पर खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मस्ती में चूर ई रिक्शा और ऑटो चालक ऑटो को दो पहियों पर उठाकर सडक़ पर दौड़ा रहे हैं। दोनों ऑटो के बीच एक व्यक्ति साइकिल से जा रहा है। जिसे हर पल डर लगा है कि कहीं कोई हादसा न हो जाए। वायरल वीडियो ग्वालियर में सिटी सेंटर एसपी ऑफिस के सामने का है।
सिटी सेंटर एसपी ऑफिस के सामने से एक रिक्शा और ऑटो चालक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें साफ दिख रहा है कि दोनों ई-रिक्शा और ऑटो चालक किस तरह ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ते हुए दो पहिए पर ई रिक्शा और ऑटो को चला रहे हैं।
वहीं वायरल वीडियो ग्वालियर ट्राफिक पुलिस के पास तक पहुंच चुका है। पुलिस दोनों स्टंट बाजों का पता लगाने में जुटी हुई हैं। जिनकी मिलने के बाद ही चालानी कार्रवाई की जाएगी।