पुस्तक पूजनीय बुद्ध पूजा का हुआ लोकार्पण
Sep 26 2024
ग्वालियर। मुरार स्थित पुष्प बुद्ध विहार में आयोजित लालता प्रसाद दोहरे की चौथी पुस्तक पूजनीय बुद्ध पूजा का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार व शिक्षाविद् जगदीश तोमर ने की। मुख्य अतिथि डॉ. सुरेश सम्राट रहे, विशिष्ट अतिथि रामचंद्र करकरे, भावना दोहरे, धर्म गुरु आर्य श्रद्धापुष्प भंते आदि रहे। प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पहार भेंट किया गया। बुद्ध वंदना कुमारी संध्या द्वारा प्रस्तुत की गई।
इसके पश्चात अतिथियों द्वारा पुस्तक पूजनीय बुद्ध पूजा का लोककर्पण किया गया। अपनी बात रखते हुए लालता प्रसाद दोहरे ने अपनी पुस्तक को लोकहित में सृजित करने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक धार्मिक भावनाओं एवं आस्थाओं पर केंद्रित है। पुस्तक लेखन के लिए उन्होंने जगदीश तोमर को अपना आदर्श एवं प्रेरक माना। उनके प्रति विशेष श्रद्धा व्यक्त की।
इस अवसर पर डॉ. वंदना सेन, डॉ. मंदाकिनी शर्मा, डॉ. सुरेश सम्राट, ईश्वर चंद्र करकरे, भावना दोहरे, डॉ. मंजुलता आर्य, राजकिशोर वाजपेयी, जगदीश तोमर, शशि वर्मा, सुरेश हिंदुस्तानी, डॉ. सुखदेव मखीजा, उदयभान रजक, कुलदीप आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









