हवन एवं विशाल भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन

Sep 26 2024

ग्वालियर। चेतकपुरी स्थित विजयानगर एक्सटेंशन में श्रीमती एवं स्वर्गीय रामचंद्र मांखीजा की स्मृति में चल रही कथा में आचार्य पं. सतीश कौशिक के मुखारविंद से सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का समापन हो गया। सर्व प्रथम ब्राह्मणों के साथ सभी यजमानों ने हवन यज्ञ में पुुुर्णाहुति दी। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला परिक्रमा की। श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम दिया। तत्पश्चात कन्याओं को और ब्राह्मणों को भोजन कराया। माखीजा परिवार ने भागवत सेवा समिति के सभी सदस्यों का आभार जताया। तत्पश्चात दिन में 1 बजे से विशाल भंडारा प्रारंभ हुआ जो की देर रात तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।