एमईटीएस यूनिवर्सिटी में औद्योगिक विशेषज्ञ व्याख्यान संपन्न
Sep 26 2024
ग्वालियर। एमईटीएस एलुमनी एसोसिएशन ग्वालियर द्वारा मेकेनिकल डिपार्टमेंट और टी एंड पी सेल के सहयोग से विश्वविद्यालय परिसर में एक औद्योगिक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। टाटा मोटर्स के सेल्स और मार्केटिंग जनरल मैनेजर और 1998 बैच के पूर्व छात्र नवनीत सिंह राजपूत ने डिसरप्शन इज न्यू नॉर्मल विषय पर विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की।
संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने बताया कि कार्यक्रम में श्री राजपूत ने छात्रों को बताया कि कैसे तकनीकी प्रगति और बाजार की गतिशीलता पारंपरिक उद्योगों को चुनौती दे रही है और उन्हें नए तरीकों से व्यवस्थित कर रही है। उन्होंने तकनीकी अभिसरण और बाजार की गतिशीलता के मेल से होने वाली इन परिवर्तनों के बारे में विस्तार से समझाया और विभिन्न प्रकार की नवाचार-नेतृत्व वाली विघटनकारी प्रक्रियाओं पर चर्चा की।
इस सेमिनार ने छात्रों को ऑटोमोबाइल उद्योग की गहन जानकारी और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए आवश्यक व्यापारिक प्रबंधन कौशल प्रदान किया। साथ ही, यह कार्यक्रम छात्रों को नवाचार की प्रेरणा देने और एलुमनी नेटवर्क को मजबूत बनाने का एक महत्वपूर्ण मंच भी साबित हुआ।
कार्यक्रम में रमेश अग्रवाल, प्रो. पीके जैन, शैलेन्द्र माहौर कर्नल एसएस बैस, विनोद ओझा, संजीव मगरैया आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. चन्द्र शेखर मालवी, डॉ. गवेन्द्र नॉरके, शरद अग्रवाल और सुश्री हेमलता आर्य के मार्गदर्शन में किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









