पं. दीनदयाल की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी पुष्पांजलि
Sep 25 2024
ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक के चिंतक और भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय के स्वप्न के अनुरूप भाजपा की केन्द्र सरकार देश को एक मजबूत और सशक्त राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को पूरा कर रही है। उनकी एकात्म मानववाद की विचारधारा के अनुरुप समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं का लाग पहुंचाया जा रहा है। दीनदयालनगर स्थित पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने यह बात कही। इस अवसर पर भाजपा सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि पं. दीनदयाल भाजपा के प्रेरणा- स्त्रोत हैं। ग्वालियर से ही उन्होंने एकात्म मानवता का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने प्रेरणा स्त्रोत पं. दीनदयाल की जयंती पर पार्टी के विस्तार के सदस्यता का महाअभियान चला रही है। उनके पदचिन्हों पर चलने के कारण हो आज भाजपा अपना लगातार विस्तार कर रही है और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इस अवसर पर भाजपा नेता वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व ने लगातार तीसरी केन्द्र की भाजपा सरकार विकास के नित नये आयाम गढ़ रही है। यही कारण है कि विपक्ष अनर्गल प्रलाप के अलावा कुछ नहीं कर पा रहा है।
पं.दीनदयाल की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फलों का वितरण किया। इस अवसर घर कार्यक्रम स्थल पर ही पार्टी नेताओं ने सदस्यता अभियान चलाया। जिसमें काफी संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
इस अवसर पर अरुण चतुर्वेदी, माया सिंह, विनय जैन, डॉ. वंदना भूपेंद्र प्रेमी, मुन्नालाल गोयल, रामेश्वर भदौरिया, दीपक शर्मा, जबर सिंह सहित काफी सख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









