दो दिवसीय अग्रसेन मेले का आयोजन 7 अक्टूबर से
Sep 25 2024
ग्वालियर। श्रीअग्रवाल महासभा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में दो दिवसीय अग्रसेन मेले का आयोजन भव्यता के साथ किया जाएगा।
महासभा के अध्यक्ष अशोक गोयल, महामंत्री नरेंद्र सिंहल, कार्यक्रम संयोजक डॉ. राकेश अग्रवाल एवं रवि कुमार गर्ग ने बताया कि मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को जीवाजी क्लब में मनाया जाएगा। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। मुख्य आकर्षण महाराजा अग्रसेन का सजीव दरबार होगा, जिसमें राजसिंहासन पर समाज के व्यति को महाराजा बनाकर बैठाएंगे। साथ ही उनके 18 पुत्र गौत्र के रूप में रहेंगे। 7 अक्टूबर को गरबा डांडिया की मनमोहक प्रस्तुति रहेगी। दरबार में छप्पन भोग सजाए जाएंगे। भोग प्रसाद के कूपन के साथ प्रत्येक व्यति को महाराजा अग्रसेन जी की तस्वीर दी जाएगी। बैठक में अरविंद दूदावत, हरीबाबू गोयल, महेंद्र अग्रवाल, महेश अग्रवाल, रामनाथ, दिलीप, मोहन गर्ग, सुनील अग्रवाल मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









