क्लब द्वितीय बोर्ड मीटिंग का आयोजन हुआ
Sep 25 2024
ग्वालियर। लॉयंस क्लब ग्वालियर-अनुभूति द्वारा द्वितीय बोर्ड मीटिंग का आयोजन आनंद भोज में किया गया। मीटिंग में क्लब के अनुपम तिवारी, मीनाक्षी गोयल विशेष रूप से उपस्थित थे।
कमल किशोर गुप्ता द्वारा सभा प्रारंभ की घोषणा के बाद उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा द्वारा ध्वज वंदना का वाचन कर, विश्व शान्ति के लिए मौन तथा राष्ट्रगान का गायन किया गया। कमल किशोर गुप्ता द्वारा स्वागत उद्बोधन से सभी का स्वागत किया गया, तदुपरांत अतिथिगण का स्वागत किया गया।
मानसेवी सचिव डॉ हरिओम कुमार सिंहल द्वारा पिछली बोर्ड मीटिंग के कार्यवृत्त का वाचन किया गया, जिस पर सदन में चर्चा के बाद उसे स्वीकार किया गया। तत्पश्चात 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा सप्ताह के अंतर्गत सभी रीजन तथा रीजन-19 द्वारा किये जाने वाले विभिन्न सेवा कार्यो की रूप रेखा पर चर्चा की गई। इस अवसर पर अनुभूति चैप्टर द्वारा आगामी तीन माह में किये जाने वाले कार्यो पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त क्लब के कार्यों की बेहतरी के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
मीनाक्षी गोयल द्वारा विगत दिनों क्लब रीजन-19 के अंतर्गत आयोजित 121 शिक्षकों का वृहद शिक्षक सम्मान समारोह के सफल आयोजन के लिए आतिथ्य चैप्टर अनुभूति तथा सहयोगी चैप्टर आर्यन, जानकी व तेजस्विनी की सराहना की।
इस अवसर पर कमल किशोर अग्रवाल, विजय खंडेलवाल, कमल बनवारी, अशोक शर्मा, नीरज मंगल, ओम प्रकाश पाठक, रानी बनवारी, नीलम शर्मा, डॉ हरिओम कुमार सिंहल,अनुपम तिवारी तथा मिडिया प्रभारी विजय खंडेलवाल उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









