राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर संगोष्ठी व सम्मान समारोह सम्पन्न

Sep 25 2024

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर संगोष्ठी और कवि सम्मान समारोह दीनदयाल सिटी मॉल फूड कोर्ट सम्पन्न हुआ। आयोजन में 20 कवियों व कवयित्रियों का सम्मान किया गया एवम् उनकी याद में सभी के द्वारा चार चार लाइनें पढक़र याद किया।
 आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया की राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में संगोष्ठी और कवि सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा सभी को सम्मानित किया गया। 
संगोष्ठी और कवि सम्मान समारोह में रवि प्रकाश कामिल, रमेश वियोगी, माँगी लाल मरमिट, रामअवध विश्वकर्मा, डॉ. मधुलिका सिंह शीरी, सीता पवन, डॉ. मनीषा गिरी, डॉ. मुक्ता सिकरवार, अनुराग श्रीवास्तव, घनश्याम भारती, ज्योति दिनकर आदि कवियों व कवयित्रियों का सम्मान किया गया।
इस मौके पर गायत्री सिंह सुरमे राम स्वरूप चेतन, मधुलिका सिंह डाक्टर मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल, मनोज कुचिया अशोक जैन उपस्थित थे।