मप्र राज्य कर्मचारी संघ ग्वालियर ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

Sep 25 2024

ग्वालियर। मप्र राज्य कर्मचारी संघ ग्वालियर ने  मंगलवार को 25 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य मंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन सौंपा। यह  ज्ञापन प्रांतीय आव्हान पर ग्वालियर में प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह भदौरिया, निरंजन सिंह घुरैया और मुरारी लाल शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारियों ने श्रंखला बना कर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर सौपा गया। 
प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह भदोरिया ने बताया कि जिला कलेक्टर प्रभारी को 25 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर निराकरण करने की पुरजोर मांग की गई। ज्ञापन में विशेष रूप पुरानी पेंशन बहाली पदोन्नति गृह भाड़ा भत्ता नवीन दरों से प्रदान करने समेत विभिन्न महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं।
ज्ञापन सौंपने वालों में बलबीर सिंह परमार, सोहन सिंह भदौरिया, धनीराम कुशवाह, इमरान खान, सुनील दुबे, प्रदीप शर्मा, संजीव शर्मा, राजकुमार कोरब, देवेंद्र दुबे, हेमंत द्विवेदी, अमित उपमन्यु, दीपक राजपूत, जोगेंद्र सिंह भदौरिया, बीडी सविता, नंदकिशोर गोस्वामी, राजेंद्र सिंह, मनोज दुबे आदि कर्मचारी शामिल रहे।