दर्शक सहजता व सुविधाजनक तरीके से स्टेडियम में प्रवेश कर सकें: संभागायुक्त
Sep 25 2024
ग्वालियर। जिला प्रशासन, पुलिस एवं एमपीसीए के अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं को इस प्रकार से अंजाम दें कि दर्शक सहजता व सुविधाजनक तरीके से स्टेडियम में प्रवेश कर सकें। साथ ही मैच समाप्ति के बाद जल्द से जल्द पार्किंग स्थल से अपने वाहनों को लेकर घर के लिए रवाना हो सकें। यह निर्देश संभागायुक्त मनोज खत्री ने दिए। वह भारत और बांग्लादेश के बीच आगामी 6 अक्टूबर को हो रहे अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच की तैयारियों के संदर्भ में श्रीमंत माधवराव सिंधिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण कर रहे थे।
संभागायुक्त खत्री ने कहा कि दर्शकों के लिए यथासंभव स्टेडियम के नजदीक पार्किंग की व्यवस्था की जाए, पार्किंग स्थल पर रोशनी व पलिक एनाउंसमेंट सिस्टम की पुख्ता व्यवस्था अवश्य करें।
पर्याप्त संख्या में साइनेज लगाए जाएं। उन्होंने सभी स्टैंड परिसर में पेयजल व शौचालय की व्यवस्था करने तथा सभी गैलरी व पेवेलियन सहित सभी दीर्घाओं में प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था करने के साथ आईसीयू स्थापित करने के निर्देश भी दिए।
संभागायुक्त ने जानकारी दी गई कि स्टेडियम के नजदीक वीवीआईपी, वीआईपी व खिलाडिय़ों व बीसीसीआई के ऑफिसियल्स की पार्किंग रहेगी। दर्शकों के लिए स्टेडियम से लगभग 200 मीटर से लेकर डेढ़ किलोमीटर की दूरी तक पांच बड़ी-बड़ी पार्किंग बनाई जाएंगी। पार्किंग से लेकर स्टेडियम तक पुलिस के साथ वॉलेन्टियर, दर्शकों की मदद के लिए उपलब्ध रहेंगे। जिस दिन मैच होगा, उस दिन गोल पहाडिय़ा व मोतीझील की ओर से सिर्फ उन लोगों को ही आने दिया जाएगा, जिनके पास मैच की टिकट होगी। मैच के दिन स्टेडियम में पानी की बोतल व बाहर से स्नैस इत्यादि खाद्य सामग्री लाने की अनुमति नहीं रहेगी। स्टेडियम के प्रत्येक स्टैंड, गैलरी में सनैक्स व फू ड्स के 9 स्टॉल लगाए जाएंगे। हर गैलरी में नि:शुल्क आरओ के पेयजल की व्यवस्था भी रहेगी। प्रत्येक गैलरी में महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था की गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









