कांग्रेस ने मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध

Sep 24 2024

ग्वालियर। सत्यनारायण टेकरी की रोड निर्माण करने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने घोसीपुरा पर धरना व मानव श्रंृखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि टेकरी रोड बहुत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है यहां पैेदल चलना भी दूभर हो गया है। कई लोगों यहां दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। बावजूद इसके यहां सडक़ निर्माण नहीं किया जा रहा है।
शर्मा ने चेतावनी दी यदि शीघ्र रोड निर्माण नहीं किया गया और सीवर समस्या ठीक नहीं हुई तो वे कमिश्नर कार्यालय का घेराव करेंगे। इस मौके पर पन्नालाल जाटव, मनोज शास्त्री, महादेवी परिहार. गुडऩ कुशवाह संजय माहौर, भीकम जादौन, भारत सिंह चौहान, इमरान खान, वर्षा कुशवाहा, शाहरुख खान, रचना कुशवाहा, आदि उपस्थित थे।