दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं-हरिओम गौतम
Sep 24 2024
ग्वालियर। अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का आयोजन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग ग्वालियर द्वारा बाल भवन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के मूक-बधिर छात्र-छात्रायें एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री विनोद शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मप्र जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी हरिओम गौतम, सहायक संचालक शशांक विरेही एवं पूर्वी अग्रवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलि कर किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समाजसेवी हरिओम गौतम ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है, जब ईश्वर किसी व्यक्ति से कोई चीज छीनता है तो उपहार स्वरूप उसे अन्य कई चीजें भी देता है। उन्होंनें कहा कि आज दिव्यांगजन किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। वहीं भाजपा जिला महामंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि सांकेतिक भाषा आज मुक बधिर व्यक्तियों के लिए वरदान साबित हुई है। अपने विचारों की अभिव्यक्ति के लिए सांकेतिक भाषा एक अच्छा माध्यम साबित हुई है।
सुशील बरुआ ने कहा कि मूकबधिर लोगों के लिए सांकेतिक भाषा एक अच्छा माध्यम है। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर मनीष कौशिक, सौरभ अग्रवाल, आकाशदीप खरे, राजकुमार आर्य, हिमांशु माहौर, गिरीश पाल, रजनी मूदंड़ा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









