विश्वकर्मा दिवस पर 16 श्रमिक भाई बहनों को सम्मानित किया

Sep 24 2024

ग्वालियर। लधु उधोग भारती बिरला नगर ईकाई ने विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य मे 16 श्रमिक भाई बहनों का सम्मान टावल, श्रीफल व सर्टिफिकेट और मिष्ठान देकर मुख्य अतिथि सोबरन सिंह तोमर, विशिष्ट अतिथि श्रीमति शेफाली कौशिक, संजीव कुचिया, राजकुमार राय ने प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले में राजकुमार शर्मा, प्रभु दयाल, महेश गोड़, राजवीर सिंह, मायाराम गोड़, गणपत राम,नाथूराम खरे, विनदादिन प्रजापति, बहादुर सिंह यादव, प्रमोद दत्त, अरबाज खान, जोधाराम, मीना कुमारी, श्रीमति राधा तोमर, भगवती बाई, रामप्यारी बाई आदि थे।
इस अवसर पर जगदीश मित्तल, महेन्द्र गुप्ता, कैलाश बलेचा, अभय गर्ग, शिव कुमार सिंधी, पंकज शर्मा, अनूप अग्रवाल, आनंद प्रकाश आदि उपस्थित थे। संचालन संजय धवन ने किया। आभार कैलाश बलेचा ने किया।