ज्वैलर्स को लूटने वाले बदमाश को गोली मारकर पकड़ा
Sep 24 2024
ग्वालियर। सराफा कारोबारी से लाखों का सोना व नगदी लूटकर भागे बदमाश को क्राइम ब्रांच व महाराजपुरा थाने की संयुक्त टीमों ने शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ लिया है, उसके दोनों साथी भी पकड़े गए हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से वारदात में उपयोग की गई बाइक व पिस्टल बरामद कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
महाराजपुरा थाना इलाके में बीती रात सराफा कारोबारी को लूटकर भागे मुरैना के बदमाश अरुण चौहान को क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार सुबह शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ लिया। महाराजपुरा थाने की बेहटा चौकी इलाके में ग्राम खेरिया मिर्धा के प्रायमरी स्कूल में आमने-सामने से हुई मुठभेड़ में अरुण के पैर में गोली लगी है, जिसे घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
अरुण के साथ ही लूट में शामिल रहे उसके साथी सुनील तोमर व राधस्वामी उर्फ छोटू जाटव भी पकड़े गए हैं। वहीं मौके से वारदात में प्रयुक्त बाइक एवं पिस्टल सहित लूटा गया करीब डेढ़ सौ ग्राम सोना भी बरामद हो गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से लूटे गए शेष माल के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़े गए तीनों बदमाश हार्डकोर क्रिमिनल्स हैं। इनमें से अरुण चौहान पर करीब एक दर्जन लूट व अन्य खतरनाक मामले दर्ज हैं। वहीं प्रमोद तोमर पर हत्या व हत्या के प्रयास सहित कुल तीन केस पूर्व से पंजीबद्ध हैं। जबकि राधास्वामी उर्फ छोटू जाटव पर नरसिंहगढ़ में हत्या सहित कुल पांच आपराधिक केस दर्ज हैं।
बदमाशों की धरपकड़ के लिए एएसपी सियाज केएम, आयुष गुप्ता व सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में दो टीमें बनाई गई थीं, जिनमें एक टीम को महाराजपुरा टीआई धर्मेंद्र सिंह यादव एवं एसआई देशराज सिंह तथा दूसरी टीम क्राइम ब्रांच टीआई अजय सिंह पंवार व एसआई शिशिर तिवारी लीड कर रहे थे। आईजी व डीआईजी द्वारा कार्रवाई करने वाली टीमों को बधाई दी गई है।
10-10 हजार का इनाम किया था घोषित
लूट की जानकारी मिलते ही आईजी अरविद कुमार सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी एवं इंचार्ज एसपी राकेश कुमार सगर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। जिन्होंने वहां जांच में जुटे पुलिस अफसरों से पूरी जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
बतादें कि महाराजपुरा थाना क्षेत्रांतर्गत डीडी नगर में ज्वेलरी शॉप संचालित करने वाला चाहत सोनी बीती रात नौ बजे के लगभग जब दुकान बंद कर वापस अपने घर लौट रहा था, तभी बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाश पिस्टल से उसके पैर में गोली मारकर ज्वेलरी व कैश वाला बैग लूटकर भाग निकले थे। इस बैग में करीब 200 ग्राम सोने के गहने व एक लाख रुपए नगद रखा होना बताया गया है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट की एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।
इस मामले में आईजी ग्वालियर जोन अरविंद कुमार सक्सेना का कहना है कि सराफा कारोबारी से लूट कर भागे एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया है, उसके पैर में गोली लगी है, उसके दोनों साथी भी गिरफ्तार हो गए हैं। आरोपियों से लूटा गया करीब 150 ग्राम गोल्ड एवं वारदात में उपयोग की गई बाइक व पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









