मप्र दिव्यांग क्रिकेट टीम का पांच दिवसीय शिक्षक सिविल संपन्न,टीम रवाना
Sep 23 2024
ग्वालियर। निशक्तजन खेल एवं कल्याण समिति के सचिव संजय सिंह तोमर व सचिव उमेश गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि 8 सितंबर को भोपाल में मध्यप्रदेश टीम का चयन किया गया था। जिसका पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भोपाल के टेक्नो टीआईटी ग्रुप के क्रिकेट मैदान पर किया गया। टीम को प्रशिक्षण कोच डिंपल नरवरिया ने दिया।
टीम में सचिन सिसोदिया राजगढ़ को कप्तान, योगेंद्र भदौरिया ग्वालियर विकेट कीपर, आकाश यादव छिंदवाड़ा, गोपाल सिंह रीवा, मोहित मेहरा हरदा, राहुल सिंह भिंड़, शिव प्रताप सिंह तोमर मुरेना, नितिन बाथम इंदौर, नितिन चतुर्वेदी, शिवनी विजय यादव बैतूल, जितेंद्र पाराशर हरदा, आशीष उपाध्याय रायसेन, यश रजत जबलपुर, ईश्वर चंद शाजापुर का चयन कर टीम का मुख्य कोच डिंपल नरवरिया को बनाया गया। टीम का मैनेजर टेक्नो टीआईटी ग्रुप के खेल अधिकारी अजय उपाध्याय को बनाया गया है।
समापन समारोह में टेक्नोक्रेट इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्य मेहर पटेल, गीता शर्मा, वरिष्ठ खेल पत्रकार पूर्व खिलाड़ी व्यास, वरिष्ठ क्रिकेटर संतोष, खेल अधिकारी आरके शर्मा ने नए चैनल टीम को बधाई देकर जीत की शुभकामनाएं देकर टीम को टेक्नोक्रेट विद्यालय से रवाना किया टीम सेंट्रल जोन दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता भिलाई छत्तीसगढ़ में 25 सितंबर को प्रात: 9 बजे विदर्भ के साथ चुनौती होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









