जरूरी नहीं रौशनी चिरागों से ही हो, बेटियाँ भी घर में उजाला करती हैं
Sep 23 2024
ग्वालियर। किसी ने सच ही कहा है कि घर के चिरागों से घर दमकते है पर उतना ही सच यह भी है कि घर में उजाला बेटियों से ही होता है। यह वाक्य सुप्रसिद्ध भगवताचार्य पंडित घनश्याम शास्त्री ने गौरवशाली सामाजिक संस्था के मंच पर अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के उपलक्ष्य में बेटियों के सम्मान पर कहीं।
गौरवशाली सामाजिक संस्था ने गत रोज अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस पर बेटी सम्मान समारोह रखा जिसमे मुख्यातिथि भगवताचार्य पंडित घनश्याम शास्त्री और संस्था के सभी संरक्षक पदाधिकारियों ने बेटियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष एड शिल्पा डोगरा ने अपनी टीम में कई नए सदस्यों को दायित्व सौपें।
नवीन सदस्यों में संरक्षक के पद पर डॉ. जितेन्द्र सिंह राजावत, श्याम श्रीवास्तव, विनोद सप्रा, गुरमुख, श्रीमती तृप्ति भटनागर, श्रीमती सीमा समाधियां, उपाध्यक्ष के पद पर अनूप श्रीवास्तव, संजय बंसल, रेखा गम्भीर, सह सचिव के पद पर योगेंद्र गम्भीर, गौरव बंसल, पंकज जुनेजा वार्ड प्रभारी के पद पर श्रीमती ममता कुशवाहा, मोनू कुशवाह, ऊषा बाथम, सोशल मीडिया प्रभारी हरिओम शर्मा सहित अन्य दायित्व सौंपे।
संस्था की अध्यक्ष शिल्पा डोगरा ने बेटियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेटियों के प्यार में वो जादुई ताकत होती है जो हर मुश्किल को आसान बना देती है। बेटियां न सिर्फ घर की, बल्कि समाज की भी शान होती हैं। वो न केवल अपने घर को बल्कि अपने ससुराल को भी संवारती हैं। वो एक सच्ची दोस्त, एक प्यारी बहन, एक दयालु मां और एक समझदार पत्नी होती हैं। वह अपनी ताकत पहचाने और आत्मनिर्भर बनें। इस अवसर पर मौजूद सभी बेटियों ने केक भी काटा। मंच संचालन संस्था के सचिव वासुदेव मिश्रा ने किया।
बेटी दिवस के सम्मान समारोह में संस्था अध्यक्ष एड शिल्पा डोगरा, संरक्षक इंजी विजय शर्मा, श्रीमती रीता डोगरा, दिनेश शर्मा, नरेंद्र चव्हाण, यशपाल कपूर, श्रीमती किरण डोगरा, नितिन डोगरा, रुचि डोगरा, हैप्पी डोगरा, नेहा सप्रा, सुनील करण, लक्ष्मी करण, महेंद्र भटकारिया, कृष्णा, नीतू राजपूत, डॉ. सुरभि भदकारिया, पिंकी, नैना, कनिष्का भदकारिया, हिमांशु, तेज सिंह, संजय बरथरे, कपिल भार्गव, आदित्य भार्गव, लोकेंद्र भार्गव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित सभी लोगों ने नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएं दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









