जेएएच में मानवाधिकार आयोग टीम ने निरीक्षण किया

Sep 23 2024

ग्वालियर। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल रिपोर्टर उमेश कुमार शर्मा ने सोमवार को जयारोग्य अस्पताल, जिला अस्पताल सहित अन्य शासकीय अस्पतालों का निरीक्षण किया। जेएएच में निरीक्षण के दौरान श्री शर्मा ने मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का अवलोकन किया। 
इस दौरान जीआरएमसी डीन डॉ. आरकेएस धाकड़, जेएएच अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना, सीएमएचओ डॉ. सचिन श्रीवास्तव, डॉ. एमएल माहौर, डॉ. अनिल मेवाफरोश सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।