यातायात में बाधक एसी पैनल हटवाए

Sep 23 2024

ग्वालियर। नगर निगम के अमले द्वारा गोविंदपुरी क्षेत्र में मैन रोड पर 4 फीट चौड़े एसी पैनल लगाकर यातायात बाधक करने पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटवाया गया।
निगमायुक्त अमन वैष्णव को शिकायत मिली थी कि गोविंदपुरी क्षेत्र में मैन रोड पर कॉम्प्लेक्स बन रहा है और कॉलोनी में जाने के रास्ते में 4 फीट चौड़े ग्राउंड लेबल से 6,7 फीट ऊंचे लोहे के एसी पैनल लगे है। जिससे स्कूल बस एवं अन्य वाहन आने जाने में परेशानी हो रही थी। निगमायुक्त वैष्णव के निर्देश पर भवन अधिकारी पवन शर्मा ने मदाखलत की टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर निर्माणकर्ता को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जिस पर निर्माणकर्ता द्वारा अतिक्रमण हटाया गया।