दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 800 मरीजों ने लिया लाभ

Sep 23 2024

ग्वालियर। डीडी नगर व बसंत विहार में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हड्डी के खोखलेपन की जांच खून की मात्रा की जांच और फिजियोथेरेपी के साथ डायबिटीज की जांच की गई। स्वास्थ्य शिक्षा जन कल्याण समिति और लायंस क्लब अनुभूति आर्यन जानकी और तेजस्विनी ने मिलकर इस कैंप का आयोजन किया। जिसमें डीडी नगर में 350 मरीज ने इलाज का फायदा लिया। शिविर में डॉ. गौरव त्रिपाठी, डॉ. पूनम, डॉ. श्रुति ने मरीजों की सुविधा के लिए केंद्र पर सारी व्यवस्थाओं को उपलब्ध करवाया। 
स्वास्थ्य शिक्षा जन कल्याण समिति और लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर ने मिलकर बसंत विहार में 450 मरीज को परामर्श दिया गया। शिविर में डॉक्टर गौरव त्रिपाठी, डॉक्टर पूनम त्रिपाठी और उनके नर्सिंग स्टाफ ने हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, मधुमेह जाँच, बोन डेंसिटी की नि:शुल्क जाँच कर परामर्श दिया गया।
इस अवसर पर मीनाक्षी गोयल, हेमलता दुबे, मीरा जैन, प्रियंका जैन, कमल किशोर गुप्ता, डॉ. हरिओम कुमार सिंघल, कमल किशोर अग्रवाल, कमल बनवारी, किश्ती गोस्वामी, रामरतन गर्ग, राकेश अग्रवाल, रामकरण पारीक, राघवेन्द्र अवस्थी, आदित्य सिकरवार, मनोज लायन, डॉ. विनोद जैन, इंजी. मंगेश इंदुलकर, विजय प्रताप सिंह भदोरिया, दीपक अग्रवाल, दीपक माहेश्वरी, रोबिन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। जाँच शिविर के संयोजक डॉक्टर गौरव त्रिपाठी व डॉक्टर पूनम त्रिपाठी थे।