ग्वालियर कलेक्टर 28 तक विदेश भ्रमण पर गई
Sep 22 2024
ग्वालियर। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के हिस्टोरिक अर्बन लैंडस्केप रिकमंडेशंस (ऐतिहासिक शहरी परिदृश्य अनुशंसाएं) प्रोजेक्ट के अध्ययन के लिए ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान यूरोपियन देश बैल्जियम व यूके (यूनाइटेड किंगडम) अर्थात इंग्लैंड के एक हफ्ते के भ्रमण पर रहेंगी।
कलेक्टर श्रीमती चौहान 22 सितम्बर से 28 सितम्बर तक इन देशों के प्रवास पर रहेंगी। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती चौहान एवं निवाड़ी जिले के कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को पर्यटन बोर्ड के प्रोजेक्ट के लिए विदेश भ्रमण पर जाने की अनुमति दी गई है। विदेश भ्रमण के दौरान ग्वालियर कलेक्टर का प्रभार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार और निवाड़ी जिले के कलेक्टर का प्रभार टीकमगढ़ जिले के कलेक्टर अवधेश शर्मा पर रहेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









