बजरंग भक्त मंडल ने 1 टन हरे चारे की सेवा

Sep 22 2024

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा साल 2019 से प्रति सप्ताह निरंतर की जा रही सेवा के क्रम में इस सप्ताह पितृपक्ष में सदस्यों एवं दान दाताओं के सहयोग से जनकताल स्थित गौशाला में 1 टन हरे चारे की सेवा की गई जिसमे 400 किलो को खासगी बाजार वालो द्वारा 650 किलो हरे चारे की सेवा शालिनी त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, नमन अवस्थी, संतोष शिवहरे, शर्मा  जौरा वालों के सहयोग से कुल लगभग 1000 किलो हरे चारे की सेवा की गई।
आज की गौसेवा में मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, कोषाध्यक्ष रामकिशोर मंगल, संजीव गुप्ता, विशाल अग्रवाल, पुनेश पाल, हिमांशु बघेल, दीपक बघेल, विजय बंसल आदि सदस्य उपस्थित थे।