इंद्र के घमंड को तोड़ने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने उठाया गोवर्धन पर्वत

Sep 21 2024

ग्वालियर चेतकपुरी स्थित विजयानगर एक्सटेंशन में श्रीमती एवं श्री रामचंद्र माखीजा(पूर्व पार्षद भाजपा) की स्मृति में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन सुप्रसिद्ध भागवत आचार्य पंडित  सतीश कौशिक जी महाराज ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया महाराज श्री ने कहा की धनवान व्यक्ति वही है जो अपने तन मन धन से सेवा भक्ति करें उन्होंने पटना चरित्र का वर्णन करते हुए कहा की पूतना ने बालकृष्ण को उठा लिया और स्तनपान कराने लगी भगवान श्री कृष्ण ने स्तनपान करते ही पूतना का वध कर उसका उद्धार किया क्योंकि पटना पिछले जन्म में राजा बलि की पुत्री थी उसने उस जन्म में वामन अवतार को देखकर उस जैसे पुत्र की कामना की थी माता यशोदा जब भगवान श्री कृष्ण को पंचामृत गाय के गोबर मूत्र से स्नान करती हैं इसीलिए सभी को गौ माता की पूजा करना चाहिए क्योंकि गाय के अंदर चेचिस कोटि के देवी देवता वास करते हैं उन्होंने कहा कि पृथ्वी ने गाय का रूप धारण कर जब भगवान को पुकारा तब श्री कृष्ण पृथ्वी पर आए उन्होंने कहा जब वृंदावन में इंद्र ने घमंड में चूर होकर भारी बरसात की सब भगवान श्री कृष्ण ने मात्र 7 वर्ष की उम्र में गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाया और इंद्र के घमंड को चकनाचूर किया महाराज सतीश कौशिक जी ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण ने अपनी लीलाओं से कालिया नाग का उद्धार किया वहीं अनेक राक्षसों को मार कर उनका कल्याण किया तथा मैया यशोदा को भगवान ने अपने मुख में समस्त ब्रह्मांड के दर्शन कराएआज की कथा में भगवान गोवर्धन को छप्पन भोग लगाया गया आज की कथा में पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह ध्यानेंद्र सिंह पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता सतीश वोहरे कमल मांखीजानी अपर्णा पाटील कंनवर किशोर मंगलानी  अनेक लोग उपस्थित थे कथा के उपरांत मांखीजा परिवार और उनके रिश्तेदार तथा कॉलोनी वासियों ने भगवान भागवत पुराण की आरती की तत्पश्चात प्रसादी वितरण किया गया