सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने मिस्ड कॉल देकर बनाया भाजपा का सदस्य

Sep 21 2024

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी की सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने बताया कि पूरे देश में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत प्रकोष्ठ की जिला सह संयोजक प्रशांत चव्हाण के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित शहर के प्रतिभाशाली कलाकारों को भाजपा के मोबाईल नंबर पर मिस्ड कॉल देकर सदस्य बनाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं जिला महामंत्री विनय जैन ने उपस्थित सभी युवा कलाकारों को सदस्यता दिलवाई। इस अवसर पर उन्हें कहा की युवा देश का भविष्य होते है और उन्हीं की सबसे अधिक जरूरत भाजपा को सदैव रही है,आप सभी युवा कलाकारों का को में सदस्य बनने पर बधाई देता हुं। इस अवसर पर नारायण पिरोनिया, अशोक सेंगर, बेताल केन सहित युवा कलाकार उपस्थित थे।