विद्यार्थियों ने फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया

Sep 21 2024

ग्वालियर। सोफिया होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। जिसमें बीएचएमएस बैच 2022-23 के विद्यार्थियों ने 2023-24 बैच को पार्टी दी। 
फ्रेशर पार्टी कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि कॉलेज के डॉ गायत्री, डॉ प्रियंका तोमर, डॉ सोमेंद्र, डॉ गुंजन गुप्ता, डॉ सुनील वर्मा सम्मिलित हुए और बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। 
कार्यक्रम में मिस फ्रेशर हर्षित भदौरिया, मिस्टर फ्रेशर पंकज सूर्यवंशी को चयनित किया गया। सभी सीनियर बैच की विद्यार्थियों ने अपने जूनियर विद्यार्थियों को पुष्प देकर उनका स्वागत किया। तथा स्मृति चिन्ह के तौर पर सीनियर बैच के बच्चों ने जूनियर बैच के बच्चों को गिफ्ट भी दिए। 
पार्टी देने वाले विद्यार्थी 2022-23 बैच के हैप्पी कटियार, योगेश चौधरी, नमन शर्मा, अक्षय सत्यार्थी, आदित्य तोमर, दिलशाद अहमद, अजमत, अशरफ, पवन राठौड़, मोहित कटियार, अवनीश शर्मा, सुभाष, हिमांशु आदि थे।