सेवा सप्ताह 2 अक्टूबर से, होंगे कई आयोजन

Sep 21 2024

ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल के बोर्ड रूम में आगामी सेवा सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर 24 के दौरान पूरे प्रांत में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की रूप रेखा तय करने हेतु बैठक का आयोजन किया गया। 
जिसमें सेवा गतिविधियों की तैयारियों पर प्रकाश डाला। सेवा सप्ताह कार्यक्रम में बुधवार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर गांधी प्रतिमा तक विश्व शांति रैली, सफाई दूतों का सम्मान, 3 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिक का सार्वजनिक समान, 4 अक्टूबर को विद्यालय में 11 से 13 वर्ष के बच्चों की चित्रकारी प्रतियोगिता, 5 अक्टूबर को कैंसर जांच शिविर, 6 अक्टूबर को डायबिटीज से बचने का प्रचार-प्रसार, 7 अक्टूबर ट्रैफिक सिपाहियों का सम्मान एवं 8 अक्टूबर को प्रभुजनों को भोजन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। लगभग 18 क्लब इस सप्ताह को डॉ. प्रमोद पहारिया के नेतृत्व में संयुक्त रूप से मनाएंगे।
इस अवसर पर जीएल भोजवानी, राका पाठक, सुनील गोयल, एसके जैन, अनुपम तिवारी, मीनाक्षी गोयल, रानी अग्रवाल, अजय चोपड़ा, राकेश अग्रवाल, समीर अग्रवाल, राघवेन्द्र अवस्थी, सीएम सिंघी, प्रशांत जैन ने उपस्थिति दर्ज की।